अब हर जिले का अपना प्रभारी मंत्री, विकास की रफ्तार होगी तेज!

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने विकास कार्यों को नई गति देने के लिए मंत्रियों का बड़ा फेरबदल कर दिया है। अब राज्य के हर जिले के लिए अलग-अलग प्रभारी मंत्री तैनात कर दिए गए हैं, ताकि जिला स्तर पर योजनाओं की निगरानी ज्यादा प्रभावी और तेज हो सके।

प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा जारी आदेश में सभी पुराने आदेशों को निरस्त कर नई सूची लागू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था को राज्यपाल की मंजूरी भी मिल चुकी है और इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इस बदलाव के तहत 11 मंत्रियों को विभिन्न जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी मंत्री अब जिले में विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करेंगे, जिससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और कामों में तेजी आएगी।प्रभारी मंत्री और उनके आवंटित जनपद:

  • मंत्री सतपाल महाराज – हरिद्वार
  • मंत्री गणेश जोशी – टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
  • मंत्री डॉ. धन सिंह रावत – अल्मोड़ा
  • मंत्री सुबोध उनियाल – देहरादून
  • मंत्री श्रीमती रेखा आर्य – पिथौरागढ़
  • मंत्री सौरभ बहुगुणा – उत्तरकाशी
  • मंत्री खजान दास – नैनीताल
  • मंत्री भरत चौधरी – चमोली एवं चम्पावत
  • मंत्री मदन कौशिक – पौड़ी
  • मंत्री प्रदीप बत्रा – उधम सिंह नगर
  • मंत्री राम सिंह कैड़ा – बागेश्वर

सरकार का कहना है कि इस नई तैनाती से जिला स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी मजबूत होगी, समन्वय बेहतर होगा और योजनाएं समय पर तथा पारदर्शी तरीके से पूरी होंगी।

यह फैसला हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों की जिम्मेदारियों को और स्पष्ट तथा प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *