CM धामी ने वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर जताया गहरा शोक

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय भास्कर पोखरियाल का सरल स्वभाव और पत्रकारिता के प्रति अटूट समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भास्कर पोखरियाल लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय पोखरियाल ने उत्तराखंड में पत्रकारिता को मजबूती प्रदान की और हमेशा सत्य और निष्पक्षता के साथ कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *