देहरादून: पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जिले के नए कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने कई पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं, जिससे महकमे में हलचल मच गई है।
जारी सूची के अनुसार कुल 54 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 दरोगा और 8 महिला दरोगा शामिल हैं। इन तबादलों में अधिकांश थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को बदला गया है।
माना जा रहा है कि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से यह बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। नए कप्तान के पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।
पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक तबादले के बाद विभिन्न थानों और चौकियों में नई तैनाती के साथ कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
