हेमकुंड साहिब यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, मैनेजमेंट ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं, और यात्रा की सफलता के बाद हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों और राज्य सरकार द्वारा बरसात के दौरान यात्रा मार्गों को त्वरित रूप से खुलवाने की व्यवस्था के लिए भी धन्यवाद दिया। हेमकुंड साहिब यात्रा इस वर्ष 25 मई को शुरू हुई और 10 अक्टूबर को समाप्त हुई थी, जिसे सफलतापूर्वक संपन्न बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *