ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस ने 4.54 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस की विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार (पुत्र इंदर राम टम्टा, निवासी घटबगढ़ वार्ड, कोतवाली बागेश्वर) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से 4.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

सीओ अजय साह ने बताया कि अवैध स्मैक के काला कारोबार करने वालों को पुलिस बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे तस्करों की पहचान कर उन पर नजर रखे हुए है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अवैध मादक पदार्थों के सेवन से बचें और स्मैक का कारोबार करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने स्मैक तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले ऐसे कारोबारी समय रहते अपना यह गलत कारोबार छोड़ दें, अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई जीवन सामन्त, कांस्टेबल भुवन बोरा, रमेश सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य जवान शामिल थे।

पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर स्मैक के स्रोत और अन्य संभावित तस्करों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *