पाकिस्तान में आठ फरवरी के आम चुनाव की तैयारियां पूरी: अधिकारीट

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने आम चुनाव के लिए सभी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है, जिसमें नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 26 करोड़ से अधिक मतपत्रों की छपाई शामिल है। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं और देशभर में 90,675 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 41,403 संयुक्त मतदान केंद्र शामिल हैं।

नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए कुल लगभग 18,000 उम्मीदवार दौड़ में शामिल हैं, जिनमें पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव होंगे। नेशनल असेंबली (एनए) में कुल 336 सीटें हैं, जिनमें सामान्य वर्ग की 266 सीटें, गैर-मुसलमान वर्ग की 10 सीटें और महिला कोटे की 60 सीटें शामिल हैं।

पाकिस्तानी अख़बार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीपी के जनरल पॉलिटिकल फाइनेंस के निदेशक मसूद अख्तर शेरवानी ने बताया कि मतपत्रों की छपाई 14 जनवरी को शुरू हुई और आज समाप्त हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 के चुनाव में उम्मीदवारों की कुल संख्या 2018 के आंकड़ों की तुलना में 54.74 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे विशेष कागजात की आवश्यकता में 194.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अशांत बलूचिस्तान प्रांत के निर्वाचन क्षेत्रों में भी मतपत्र सफलतापूर्वक पहुंचा दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *