बेंगलुरु कैफे बम धमाके का CCTV फुटेज आया सामने, इधर-उधर भागते दिखे लोग

  • बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है
  • कैफे में दोपहर को हुए बम धमाके में 9 लोग घायल हुए हैं
  • धमाके के बाद कैफे के कर्मचारी और ग्राहक भागते नजर आ रहे हैं

नई दिल्‍ली: बेंगलुरु कैफे विस्फोट में नौ लोगों के घायल होने के कुछ घंटों बाद इस धमाके का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दोपहर के वक्‍त हुए धमाके के दौरान कम से कम एक महिला जमीन पर गिरी नजर आ रही है और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु के कुंडलाहल्ली में रामेश्वरम कैफे में आज दोपहर करीब 12.30 बजे विस्‍फोट हुआ। कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने संवाददाताओं से कहा कि हमले में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया।