देहरादून में हीट वेव का अलर्ट, सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

देहरादून: देहरादून जिले में सोमवार को अत्यधिक गर्मी और हीट वेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि देहरादून जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ शासकीय, गैर-शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कल एक दिन का अवकाश रहेगा। यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी और लू के संभावित प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी अस्पतालों में हीट वेव से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *