- हल्द्वानी ब्लॉक में 5 कर्मचारी अनुपस्थित और 7 बिना अवकाश स्वीकृति के मिले छुट्टी पर
- संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कटेगा वेतन
हल्द्वानी: मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड में संचालित समस्त योजनाओं वी०बी०जी०राम०जी० एन०आर०एल०एम०, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की गयी। अनुपस्थित पाये गये 05 कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गये 07 कर्मचारियों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण किया जाए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए। विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवंम पन्द्रहवा वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्राप्त धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये।
खण्ड विकास अधिकारी भीमताल से दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये है तथा उनके कार्यालय से नदारद रहने पर उनका स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भीमताल में अनुपस्थित पाये गये 03 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को संस्तुति की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए चंदा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी बीएस बिष्ट, सहा०ख०वि०अ० एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
